Showing posts with label Hindi. Show all posts
Showing posts with label Hindi. Show all posts

Thursday, April 11

थोड़ा और


इस इत्तेफ़ाक़ को थोड़ा और परख लेते
आरज़ू में ज़िंदगी बिताई 
थोड़ा और ठहर लेते 
कुछ इस परवाने का भी हाल समझ लेते






Monday, February 21

एक गुज़ारिश



बादलों ने उस रात एक साज़िश की
मिट्टी के घरों पे बस बारिश हुई
सर्द हवाओं ने फिर खिलवाड़ किया
बरसात में आसुंओं का था नामों-निशाँ कहाँ
बेबस कांपती निगाहों ने एक गुज़ारिश की

अगले जीवन में ऐसा धोखा न हो
मेहनत से परहेज़ नहीं,
संघर्ष से गिला नहीं
पर ज़िन्दगी 'जीने' का एक मौका तो हो

-






Powered By Blogger

Search This Blog